{"_id":"67ae3694366a1007610bd17e","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-in-house-sitapur-news-c-102-1-slko1037-127039-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Thu, 13 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का शव बुधवार देर रात ससुराल में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चांदपुर लौधौनी गांव निवासी कीढ़ी लाल ने बताया कि उनकी पुत्री कल्पना (24) ने अलीजान पुरवा निवासी अनुज चौहान से करीब चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही संबंधों में खटास आने लगी थी।
बुधवार रात कल्पना ने घर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सीएचसी रामपुर मथुरा लेकर गए। वहां चिकित्सक ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। पिता कीढ़ी ने अनुज चौहान, उसके पिता लखन व उसके चाचा लवकुश संग भाई प्रवेश कुमार पर दहेज के लिए कल्पना की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कृष्णनंदन तिवारी ने बताया कि कल्पना के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।