फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman's body found hanging, accused of murder

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, accused of murder
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात के देना गांव में एक विवाहिता का शव रविवार रात कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला लखीमपुर के थाना खीरी गांव बैरागर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संध्या (26) की शादी फरवरी 2017 में देना गांव निवासी देवेंद्र से की थी। रविवार रात संध्या का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतका के कोई संतान नहीं थी, इसलिए देवेंद्र और उसके परिजन आए दिन संध्या को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। इस बात की जानकारी बेटी ने उन्हें कई बार दी थी। कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन समझौते के बाद उन्होंने पुत्री को ससुराल में वापस भेज दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अपराध राजबहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed