फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Sitapur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 20 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 20 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
इमलिया सुल्तानपुर। क्षेत्र के सरना गांव निवासी ज्योति मिश्रा (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार भोर तबीयत बिगड़ने पर ज्योति को बीसीएम अस्पताल लाया गया था। लखनऊ की बसंत विहार काॅलोनी, मड़ियांव में ज्योति का मायका है। बीते वर्ष आठ मई को उनका विवाह हुआ था। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सुमित मिश्र ने पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक

सीतापुर। रामपुरकलां इलाके के परसपुर गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी के अनुसार बिसवां के कल्याणपुर निवासी प्रमोद कुमार (32) कुछ दिनों पहले अपनी ससुराल में गेहूं कटवाने गए थे। रात को वह छत पर सोने गए थे। परिजनों के अनुसार सुबह प्रमोद का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल वालों पर शक जताया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed