फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against in-laws

Sitapur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर मुकदमा

Sat, 18 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against in-laws
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र के गांव भवाना निवासी रामहेत ने बताया कि उसकी पुत्री अनीता (22) का विवाह दाे साल पहले तालगांव के मुबारकपुर निवासी पवन के साथ हुआ था। इस दौरान उसको दान दहेज भी दिया गया था। इसके बाद भी दामाद पवन, उसका बड़ा भाई अरविंद, ससुर रामनरेश व सास दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर आए दिन वह उसकी पुत्री मारते-पीटते थे।

बीते बुधवार को पवन ने फोन करके जानकारी दी कि अनीता लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जब रामहेत मौके पर पहुंचे तो अनीता बोल नहीं पा रही थी। देर शाम अस्पताल में अनीता की मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed