फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married to death in suspicious circumstances

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस

Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious circumstances
कुतुबनगर (सीतापुर)।खम्भरिया गांव में एक विवाहिता का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। उसके भाई ने बहन के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिसावां थाना क्षेत्र के खम्भरिया गांव निवासी आरती (20) का शव सोमवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला। खबर पाकर पुलिस व मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के मरेली गांव से पहुंचे भाई विनय सिंह ने बताया कि उसकी बहन की करीब आठ माह पूर्व पिसावां थाना क्षेत्र के खम्भरिया गांव निवासी अमित सिंह से शादी हुई थी।
विज्ञापन

शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि गन्ना बिक्री कर रुपये देने की बात भी कही थी, लेकिन बहन की ससुराल वाले नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। विनय ने बहन की मौत को लेकर उसके पति अमित, ससुर सुरेश व सास, आरोपी पति के भाई डिप्टी सिंह व गोलू सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed