फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Markets and offices will open from today

आज से खुलेंगे बाजार और दफ्तर

Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Markets and offices will open from today
सीतापुर। कोरोना के मामले घट रहे हैं। रोजी-रोटी के खातिर मंगलवार से शर्तों के साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। बाजार और कार्यालय खुल जाएंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि खतरा टल गया है। अभी खतरा पहले जैसा ही बरकरार है। इसलिए कोरोना की गाइडलाइन के पालन में किसी तरह की कोताही नहीं करनी है। दो गज दूरी और मास्क है जरूरी को ध्यान रखना है। अन्य लोगों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की दो लहरें भारी तबाही मचा चुकी हैं। कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही घातक साबित हुई है। सैकड़ों लोगों को अंतिम यात्रा पर भेजकर परिवारों को जीवनभर का दुख दे गई है, लेकिन जिंदगी को रोका नहीं जा सकता है। ऐसे में सरकार जीवकोपार्जन के संकट से निपटने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर रही है।
विज्ञापन

कार्यालय और बाजार पूरी तरह से खुल जाएंगे और लोगों को लॉकडाउन की मजबूरी से निजात मिल जाएगी। इसमें हमें बहुत संयम से काम लेना है। लॉकडाउन का पालन तो सरकार सख्ती से भी करा सकती है, लेकिन अनलॉक में हमारी समझदारी काम आएगी। इतनी बड़ी आबादी पर नजर रखना पुलिस और प्रशासन के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करते हुए कोरोना महामारी से खुद के साथ ही समाज को बचाने के लिए प्रचलित ऐहतियातों का पालन करना होगा। इसमें तनिक भी कोताही किस तरह भारी पड़ सकती है, इसे कोरोना की दूसरी लहर में देखा ही जा चुका है। इसलिए जरूरी होने पर ही घर से निकलना है। बिना मास्क लगाए दहलीज नहीं पार करनी है। भीड़-भाड़ से बचना है। हाथ भी कई बार धोते रहना है।
अब व्यवस्थाएं भी रखनी होंगी दुरुस्त
कोरोना की दूसरे लहर ने सबको सबक दिया है। जनमानस को लापरवाही न करने तो सेहत महकमे को व्यवस्थाएं हमेशा दुरुस्त रखने का सबक सिखाया है। पहली लहर निपटने के बाद जनमानस के साथ ही जिम्मेदार भी लापरवाह हो गए थे। लोगों ने मौज मस्ती शुरू कर दी थी और जिम्मेदार भी रूटीन में आ गए थे।
दूसरी लहर में इस लापरवाही के गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। कोरोना तेजी से फैला और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नाकाफी हो गई है। इस बार पहले जैसी गलतियों को नहीं दोहराना है। हर मोर्चे पर सतर्क रहना है।

दुकानों पर न लगने दें भीड़
आनलॉक में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने में दुकानदारों की महती भूमिका रहेगी। दुकानदारों को दुकान पर भीड़ लगने से रोकना होगा। कोरोना की रोकथाम के लिए अन्य प्रबंध भी करने होंगे। लोगों को दो गज दूरी के लिए प्रेरित करना होगा। सेहत से जुड़े विशेषज्ञ तीसरी लहर के आने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इसलिए हम सभी को एक साथ मिलकर इस अदृश्य शत्रु से लड़ाई में किसी तरह की गफलत में नहीं रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed