फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Market buzzed with the purchase of Karva Chauth

करवा चौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार

Mon, 14 Oct 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Market buzzed with the purchase of Karva Chauth
सीतापुर। करवा चौथ को यादगार बनाने के लिए सुहागिनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुहागिनें खुद को संवारने की कवायद में जुट गई है। हाथों पर किस डिजाइन की मेंहदी रचानी है, सोलह श्रंगार में क्या-क्या पहनना है और वेशभूषा कैसी रखनी है, इसे लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए मेंहदी, कपड़े व पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। सोमवार को भीड़ उमड़ने से बाजार में खासी गहमा-गहमी रही। पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का त्योहार 17 अक्तूबर को मनाया जाना है। करवा चौथ पर सुहागिनें दिन भर निर्जला व्रत रहती हैं। शाम को सोलह श्रंगार करने के बाद सज-संवरकर सुहागिनें पूजा करती हैं।
विज्ञापन

चंद्रोदय होने पर छलनी में पति का चेहरा देखते हुए आशीर्वाद लेकर व्रत का पारण करती हैं। समय के साथ करवा चौथ भी आधुनिक होता जा रहा है। इसे देखते हुए बाजारों में तरह-तरह की चूड़ियां, कपड़े, शृंगार की सामग्री, पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। इस बार के करवा चौथ को खास बनाने के लिए सुहागिनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी तो कुछ मेंहदी लगाने के लिए पति के पसंदीदा डिजाइन तलाश करती नजर आई। सराफ और साड़ियों की दुकानों पर भी खासी भीड़ दिखाई दी। शहर के मुख्य बाजार लालबाग में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से कई बार जाम की स्थिति बन गई।
यातायात कर्मियों को हालात सामान्य करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक महिलाएं खरीदारी करने में मशगूल रहीं। सुहागिनों के लिए बेहद खास इस त्योहार की तैयारियों से शहर के बाजारों में खासी रौनक बनी हुई है।
ग्राहकों को भा रहे चांदी के करवे
ग्राहकों की पसंद और चलन को देखते हुए स्वर्णकारों ने भी फैशन को वरीयता दी है। बाजार में नई डिजाइन की पायल, बिछुए व मंगलसूत्र महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं।
स्वर्णकार विजय रस्तोगी बताते हैं कि चांदी के बने करवा भी ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। चांदी के करवा 4 हजार से लेकर 10 हजार कीमत तक उपलब्ध हैं। उधर, चूड़ियों की खरीदारी के साथ सुहाग संबंधी व पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

लहंगों व हैवी वर्क की साड़ियां बन रही पसंद
करवा चौथ के लिए बाजार में जरीदार और कढ़ाई वाली साड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है। शहर में साड़ी की दुकानों पर नवविवाहित महिलाओं की ओर से लहंगों और हैवी वर्क वाली साड़ियों की मांग की जा रही है। ऐसी पसंद को देखते हुए दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक वाली साड़ियां दुकान में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed