{"_id":"67c4a552e687c181d00d2b8a","slug":"many-suspects-on-police-radar-interrogation-lasted-throughout-the-day-sitapur-news-c-102-1-slko1055-127973-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस के रडार पर कई संदिग्ध, दिनभर चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस के रडार पर कई संदिग्ध, दिनभर चली पूछताछ
Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुरमथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व छह साल की मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ का दायरा बढ़ाया है। रविवार को पुलिस टीमों ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। पुलिस परिजनों की भूमिका को भी खंगालने में जुटी हुई है। खुलासे में लगी एसओजी टीम भी लगातार क्षेत्र के कुछ लोगों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
बता दें कि गत 25 फरवरी को इलाके की छह साल की बच्ची लापता हो गई थी। अगले दिन उनका एक पैर खेत में मिला था, जबकि गत बृहस्पतिवार को पास के ही खेत में बच्ची के शरीर का ऊपरी हिस्सा व दूसरा पैर पाया गया था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। गत शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस की कई टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। टीमें अपने-अपने तरीके से जांच कर रही हैं। रविवार को भी थाने पर कई संदिग्ध लोगों को लाया गया। खास बात यह है कि इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच टीम की पैनी नजर मृतका के करीबियों पर भी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस घटनास्थल तक लेकर गई है।
पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
रविवार को पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि जिसने भी यह कृत्य किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।