फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man strangles wife to death

Sitapur News: गमछे से गला कस पत्नी को मार डाला

Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man strangles wife to death
रामपुरकलां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के रेवाली गांव में मोबाइल लेेकर मायके जाने की जिद पत्नी की मौत का सबब बन गई। आक्रोशित पति ने गमछे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। झगड़े के दौरान पत्नी ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रेवाली निवासी पृथ्वीपाल मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर काफी पहले जा चुकी थी। कुछ माह पहले उसने बिसवां के मोहल्ला झज्जर निवासी प्रीती यादव (35) के साथ शादी की थी। प्रीती का पति उसे छोड़ चुका था। शनिवार सुबह प्रीती मायके जा रही थी। वह अपने साथ पृथ्वीपाल का दिया मोबाइल भी ले जाना चाहती थी। पति मना कर रहा था।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने के लगा। महिला ने पति को पहले डंडा मार दिया। इसके बाद आवेश में आकर पति ने पत्नी का गला गमछे से दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मारपीट के पहले ही प्रीती ने यूपी 112 पर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस के पहुंचने तक उसकी हत्या हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत गांव बताने के चलते देर से पहुंची पुलिस
यूपी 112 प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीआरवी वाहन को 8 बजकर 26 मिनट पर सूचना मिली थी। मृतक महिला ने अपना गांव रेवाली न बताते हुए पास के गांव जसमंदा होने की सूचना दी थी। इसके कारण पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। थोड़ी देर बाद ही फोन का संपर्क टूट जाने के कारण टीम ने चौकी इंचार्ज सरैंया को घटना की जानकारी दी। थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला का पता चल सका।
दोनों ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस के मुताबिक आरोपी गैर प्रांत से काफी समय पहले एक महिला को लेकर घर में रह रहा था। वह मजदूूरी करता है। करीब दो साल पहले पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दूसरी महिला प्रीती भी पति को छोड़कर चली आई थी। कुछ दिन पहले ही आरोपी और प्रीती ने विवाह किया था।

दस मिनट पहले ही पुलिस को सूचना मिली थी। दोनों के बीच मोबाइल को लेकर मारपीट हो रही थी। मृतका मोबाइल लेकर अपने माइके जाना चाहती थी। गला दबाने से महिला की मौत हुई है। चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed