{"_id":"604671268ebc3e59220c590e","slug":"make-yourself-independent-through-a-group-sitapur-news-lko5685898126","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह के जरिये खुद को बनाएं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह के जरिये खुद को बनाएं आत्मनिर्भर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के स्टडीवेल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें अफसरों ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कोई काम भी मुश्किल नहीं है, बस उसे ठान लेने की जरूरत है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को मजबूत करना है।
उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण कर समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाना है। महिलाएं आगे आकर लक्ष्य हासिल करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सार्थक हो रहा है। आज महिलाएं मेहनत की बदौलत सभी जगहों पर अपनी उपस्थित दर्ज कर रही हैं। महिलाएं अपनी ताकत पहचाने और अपने को मजबूत बनाएं। ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान निदेशक आरके दास ने कहा कि स्वरोजगार चलाने में बैंकों की अहम भूमिका होती है। स्वरोजगार कैसे शुरू करें और कितना लाभ मिलेगा, इसके लिए स्वरोजगार संस्थान महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उनको निपुण कर रहा है।
उद्यान निरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि फल, बागवानी, फूल, मधुमक्खी पालन सहित तमाम काम करने पर उद्यान विभाग सब्सिडी देता है। सब्सिडी से आप रोजगार शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको इनपुट से कई गुना लाभ मिलेगा। इसका लाभ तमाम लोग उठा रहे हैं। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि आज लिज्जत पापड़ का कोई मालिक नहीं है। यह एक समूह के माध्यम से चल रहा है। जिसके पापड़ की डिमांड पूरे देश में होती है।
विज्ञापन
इसलिए महिला समूह अपने आप को सशक्त बनाएं। बैंकों के माध्यम से लोन प्राप्त करके आत्मनिर्भर बनें। वरिष्ठ प्रशिक्षक जिला प्रशिक्षण संस्थान अरुण पांडेय ने कहा कि 2012 से मनरेगा योजना में छोटे-छोटे कामों को भी जोड़ दिया गया है। बकरी, मुर्गी सहित कई काम सरकार से मदद लेकर कर सकते हैं। इससे एक तो आपका रोजगार स्थापित हो जाएगा। वहीं आप मजबूत होंगे।
जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अमरजीत सिंह ने कहा कि महिला सहायता समूह महिलाओं की तरक्की में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। इन समूहों के माध्यम से एक तो आप जरूरतमंद को जोड़कर उनकी समस्या का समाधान कर सकते हैं, वहीं उनको आत्मनिर्भर बना सकते है। नोडल एनआरएलएम संजीव त्रिवेदी ने कहा कि जिले में महिला समूह बनाए जा रहे है। अब समूहों को बहुत ही सशक्त किया जा रहा है। बिजली बिल अब समूह की महिलाएं जमा कराएंगी।
शिक्षा हासिल कर बने आत्मनिर्भर
महिलाएं जब सशक्त होंगी तो समाज तरक्की की ओर अग्रसर होगा। इसके लिए सबसे जरूरी शिक्षा है। शिक्षा से ही अपना व समाज का उत्थान हो सकता है। महिलाएं पहले शिक्षित हों, उसके बाद अपने को आत्मनिर्भर बनाए।
- विनीत अग्रवाल, प्रबंधक स्टडीवेल पब्लिक स्कूल