{"_id":"696fd0e7eb2f55382d060817","slug":"make-acharya-narendra-dev-smriti-park-attractive-sitapur-news-c-102-1-slko1053-148656-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आचार्य नरेंद्र देव स्मृति पार्क को बनाए आकर्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आचार्य नरेंद्र देव स्मृति पार्क को बनाए आकर्षक
Wed, 21 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने मंगलवार को निर्माणाधीन आचार्य नरेंद्र देव स्मृति पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पार्क को आकर्षक बनाने निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पार्क की लाइट व्यवस्था सही न होने पर कार्यदायी संस्था को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने पार्क में लगी इंटरलाॅकिंग की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए फूल वाले पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाए जाए।
पार्क में वाटर पॉन्ड को देखते हुए जल भरने की व्यवस्था व जल निकासी के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि बाउंड्रीवाॅल को सही कराते हुए वॉल पेंटिंग अवश्य कराई जाए। दीवारों को आकर्षक बनाए जाने के लिए सुंदर टैटू बनवाए जाए। सभी कार्यों को गुणवत्तापरक व समय से पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएफओ नवीन खंडेलवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।