फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Make a project and get work done around Rudravart temple

Sitapur News: प्रोजेक्ट बनाकर रूद्रावर्त मंदिर के आसपास कराएं कार्य

Thu, 01 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Make a project and get work done around Rudravart temple
सीतापुर। नैमिषारण्य में रूद्रावर्त मंदिर के आसपास अच्छा कार्य कराया जाए, जिससे मंदिर परिसर बेहतर दिखे। मंदिर के बाहर गेट लगवाया जाए, जिसमें मंदिर का नाम अंकित हो। मंदिर का अच्छा रखरखाव होना चाहिए। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कर लिया जाए।
विज्ञापन


नैमिष क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाकर अव्यवस्थित तरीके से काम कराएं जाएं। कलेक्ट्रेट सभागार में नैमिष के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम अनुज सिंह ने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जो काम लंबित हैं, उन्हें शीघ्र कराया जाए। चक्रतीर्थ प्रवेश द्वार पर चल रहे कार्यों और आसपास लगे पेड़ों को बचाने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चक्रतीर्थ का पानी गोमती नदी तक जाता है, इसका फ्लो अच्छा कर दिया जाए ताकि बैकफ्लो बंद हो जाए। जब पानी फ्लो में जाएगा तो चक्रतीर्थ का पानी साफ हो जाएगा।


दोनों तरफ साइनेज बोर्ड लगवाएं जिससे आने व जाने वाले लोगों को पीछे मुड़कर न देखना पड़े। डीएम ने नैमिष के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। चिह्नित पड़ावों पर प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक के एसडीएम मिश्रिख अनिल कुमार, उप निदेशक पर्यटन डाॅ. कल्याण सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed