फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Maintaining law and order is the first priority: SP

कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखना पहली प्राथमिकता : एसपी

Wed, 17 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Maintaining law and order is the first priority: SP
सीतापुर। नवागत एसपी राकेश प्रताप सिंह ने बुधवार को जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जिले की कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रोटोकाल का अनुपालन कराना भी पुलिस की प्राथमिकता में शामिल रहेगा। बुधवार को एसपी राकेश प्रताप सिंह के अलावा नवागत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने भी जॉइन कर लिया है।
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब होकर नवागत एसपी ने पहले जिले की स्थिति व प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखना, कानून एवं शांति व्यवस्था व अन्य संवेदनशील मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। नवागत एसपी ने कहा कि जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शीघ्र ही गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और समय-समय पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने वाले निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। समाज के सभी वर्गों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रोटोकाल का अनुपालन कराना भी पुलिस प्राथमिकता में शामिल है। नवागत एसपी ने बताया कि वह मूलत: आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह गोंडा, महाराजगंज के पुलिस कप्तान रहे। साथ ही बतौर पुलिस अधीक्षक एटीएस की भी कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed