{"_id":"6627e0e27ba6fb8dce0f9f5f","slug":"mahothe-rani-fair-starts-with-offering-of-matki-sitapur-news-c-102-1-stp1002-112821-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मटकी चढ़ाने के साथ महोठे रानी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मटकी चढ़ाने के साथ महोठे रानी मेला शुरू
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। प्राचीन महोठे रानी मंदिर पर एक माह तक चलने वाले वार्षिक मेले का मंगलवार को पारंपरिक तरीके से शुभारंभ हुआ। महामाई के दरबार में पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं ने परंपरा अनुसार मिट्टी की मटकी और सुहाग की सामग्री महोठेरानी को अर्पित की। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक है। कस्बे में रेलवे लाइन के किनारे माता महोठे रानी का दरबार है, जो चबूतरे पर विराजमान हैं। दरबार की देखरेख कसमंडा स्टेट द्वारा की जाती है। मां के दरबार में सच्चे मन से आकर लोग मनौती मांगते हैं।
मान्यता है, कि यहां आने श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मनौती पूरी होने पर श्रद्धालु यहां महिलाओं के लिए दुरकइंया और कन्या भोज का आयोजन करते हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा से माता महोठेरानी को मटकी चढ़ाने के साथ एक माह तक चलने वाला मेला शुरू हो गया है। प्रसाद के रूप में यहां मिट्टी की छोटी हांडी मां को अर्पित की जाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए मेला प्रबंधक मधु कृष्ण पांडेय व थाना प्रभारी कृष्ण बली सिंह मुस्तैद दिखे। मेले में आस पास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।