{"_id":"5900d90e4f1c1bb526c0c943","slug":"maholi-sugar-mill-started-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी से शुरू होगी चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी से शुरू होगी चीनी मिल
Amarujala Bureau
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने बुधवार को मूड़ासानी व नेरी में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बाद में उन्होंने सभी की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विधायक त्रिवेदी ने कहा कि मूड़ासानी में पंचायत भवन का निर्माण जल्द ही करवाया जाएगा। बंद पड़ी महोली मिल फरवरी तक चालू हो जाएगी। इसके लिए 63 एकड़ जमीन मिल के लिए उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
12 महीनों बाद गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। नेरी में बंद कोल्ड स्टोरेज अगले सीजन तक चालू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी अधिकारी कर्मचारी से शिकायत है या घूस मांगता हो तो वह मुझे सूचना दे। 72 घंटों में उसका समाधान किया जाएगा। पकरिया संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द चालू हो जाएगा। विधायक ने नेरी में बैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन