फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   loudspeaker removed from religious campus

धर्मस्थलों से हटाए गए अवैध लाउडस्पीकर

Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
loudspeaker removed from religious campus
सीतापुर। धर्मस्थलों में तय मानकों की अवहेलना करते हुए बजाए जाने वाले अवैध लाउडस्पीकरों को सरकार की ओर से हटाने के आदेश के बाद मंगलवार को जिले भर में इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। जिले भर में स्थित धार्मिक स्थलों से 1078 अवैध लाउडस्पीकरों को हटाया गया। स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने टीम बनाकर मंदिरों और मस्जिदों में जाकर धर्मगुरुओं को आदेश के बारे में जानकारी दी। टीमों ने धर्मगुरुओं को बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर एक सीमित ध्वनि में ही लाउड स्पीकर बजाए जा सकते है।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह ने सोमवार को धर्मस्थलों में तय मानकों से अधिक लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए आदेश जारी किया था। आदेश के बाद मंगलवार को इस पर कार्रवाई कराई गई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीओ, एसओ और उपनिरीक्षकों, प्रशासनिक टीम ने जाकर धार्मिक स्थलों से ऐसे लाउडस्पीकरों को हटवाया, जो मानक से अधिक लगे हुए थे। इस दौरान धर्मगुरुओं ने भी स्वेच्छा से लाउडस्पीकरों को हटा दिया। स्पीकर हटवाने वाली टीम ने काफी देर तक धर्मगुरुओं को समझाया कि शासन की मंशा के अनुसार यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

किसी भी धार्मिक कार्यक्रम को करने से पहले परमीशन भी लेना अनिवार्य है, ताकि कार्यक्रम आयोजक को किसी प्रकार की समस्या न हो। जो भी इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उस पर कार्रवाई करने के निर्देश भी शासन ने दिए हैं। एएसपी साउथ ने बताया कि लाउडस्पीकर हटाने के बाद हर हफ्ते चिह्नित स्थानों पर जाकर यह सुनिश्चित भी किया जाएगा कि फिर से स्पीकर की संख्या न बढ़ गई हो, जो भी दोबारा से अधिक लाउडस्पीकर लगाएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को धर्मस्थलों से लगभग 1078 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि जिले भर में 683 ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां से मंगलवार को पूरी तरीके से लाउड स्पीकरों को हटाया गया है। 395 स्थलों पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकरों को हटाकर उनकी संख्या कम की गई है। सिटी सर्किल में 113 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए, 58 की आवाज कम की गई।
सदर सर्किल में 89 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए, जबकि 51 की आवाज कम की गई। लहरपुर सर्किल में 77 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए, वहीं 55 की आवाज कम की गई। बिसवां सर्किल में 68 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं, जबकि 42 की आवाज कम की गई है। एएसपी ने बताया कि महोली सर्किल में 57 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं, 29 की आवाज कम करने की कार्रवाई की है। सिधौली सर्किल में 86 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए, 73 की आवाज कम की गई।
मिश्रिख सर्किल में 88 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं, 67 की आवाज कम की गई। महमूदाबाद सर्किल में 105 स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए, 20 की आवाज कम की गई। जिन स्थलों से लाउडस्पीकरों की आवाज कम की गई है, वहां लगे मानक से अधिक लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।

आवाज मानक के हिसाब से आ रही है या नहीं इसके लिए लाउडस्पीकर हटवाने पहुंची टीम ने धर्मगुरुओं के मोबाइल में साउंड मीटर ऐप डाउनलोड कराया है। इससे यह पता चल सकेगा कि आवाज कितने डेसीबल आ रही। एएसपी ने बताया कि मानक के हिसाब से आवाज 50 से 60 डेसीबेल के बीच होनी चाहिए। रात में आवाज 45 से 55 डेसीबेल ही होनी चाहिए, क्योंकि रात में आवाज ज्यादा दूर तक सुनाई पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed