फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lord Ram is coming... Sita's city is ready to welcome

Sitapur News: आ रहे प्रभु राम... सीता की नगरी स्वागत को तैयार

Sun, 21 Jan 2024 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jan 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Lord Ram is coming... Sita's city is ready to welcome
सीतापुर। रिपु रन जीति सुजस सुर गावत, सीता सहित अनुज प्रभु आवत... उत्तरकांड की इन पंक्तियों को सीता की नगरी पूरी तरह से चरित्तार्थ कर रही है। ऐसा लग रहा है कि सदियों बाद एक बार फिर मानो प्रभु राम आ रहे हों। प्रभु श्रीराम के आगमन को लेकर हर कोई प्रफुल्लित है। हर मन श्रद्धा की ज्योति से प्रकाशमय है। प्रभु के स्वागत को सीता नगरी पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

घर से लेकर बाजार व सड़कों को सजाया गया है। गली-मोहल्ले, मंदिर सब बिजली की झालरों से जगमगा उठे हैं। अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहर राममय हो चुका है। हर्षित व उल्लासित लोग भगवान राम के स्वागत को तैयार है। हर किसी को बेताबी से 22 जनवरी की उस शुभ घड़ी का इंतजार है, जब प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन

भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। रामलला की अगवानी को पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पलक पांवडे बिछाए हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों की भव्य सजावट सभी को आकर्षित कर रही है। धार्मिक अनुष्ठान का क्रम चल निकला है। शहर में हर तरफ मानों त्रेता युग का वह दौर आ गया हो, जब लंका विजय कर भगवान राम अयोध्या लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई उस युग का उल्लास महसूस कर प्रफुल्लित है। शहर की सरोजनी वाटिका में दो दिवसीय रामोत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हुई तो हर कोई राम की भक्ति में डूब गया। शाम को बॉलीवुड स्टाइल की रामलीला देख जन समूह निहाल हो गया। यहां सभी एक-दूसरे से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की तैयारियों की चर्चा में व्यस्त दिखे।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखने के लिए संत-महंतों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सोमवार शाम भजन संध्या के बाद भव्य आतिशबाजी से कार्यक्रम का समापन होगा।

.....
राम मंदिर का मॉडल बना आकर्षण
शहर के जेल रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर की फूलों से की गई सजावट हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रही है। यहां सोख्ता (स्पंज) से निर्मित राममंदिर का मॉडल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अखंड रामायण का पाठ शुरू कर दिया गया है। सोमवार को भंडारा होगा।

फोटो...
झंडों व राम मंदिर के चित्र की खूब हुई बिक्री
शहर में झंडों की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विक्रेता गणेश ने बताया कि अब तक करीब 10 हजार झंडे बिक चुके हैं। आलम यह रहा कि रविवार को बड़ा झंडा 150 रुपये जबकि छोटा झंडा 50 रुपये में बिका। अनुमान के मुताबिक शहर में एक लाख से अधिक झंडों की बिक्री हो चुकी है। वहीं, राम मंदिर के चित्र व पोस्टरों की भारी मांग है। शिवम ने बताया वह अब तक चार हजार चित्र व पोस्टर बेच चुके हैं।

....
151 क्विंटल लड्डूओं को होगा वितरण
शहर के नैपालापुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर सोमवार को 151 क्विंटल लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। अवध पैलेस होटल के संचालक विवेक अग्रवाल ने बताया कि लड्डू तैयार कराए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद स्वरूप वितरण होगा।

बाक्स
बच्चों ने मनाया प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव
शहर के सहगल सिटी मोंटसरी जूनियर हाई स्कूल में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। जिसमें आरुष शुक्ला राम, ऋषिका माता सीता, हर्षित लक्ष्मण एवं रुद्रांश ने हनुमान की भूमिका का सजीव मंचन किया। बच्चों ने प्रभु श्री राम के आगमन पर गीत भी प्रस्तुत किए। शिक्षकाओं ने सभागार में फूलों से भगवान श्री राम का आकर्षक स्लोगन व रंगोली बनाई। शिक्षिका प्रिया कश्यप ने आज गली-गली अवध सजाएंगे राम आएंगे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षिका सोनिका, स्मिता, शिप्रा, रिचा ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या श्वेता शर्मा, कहकशा काजमी, प्रबंधक कुश नारायण सहगल ने बच्चों व शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया।

बाक्स
भगवान गणेश की होगी स्थापना
शहर के रंपा रोड स्थित राम जानकी मंदिर में सोमवार को भगवान गणेश की स्थापना व राम चरित मानस के पंचम सोपान का पाठ होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, परसदा के हनुमान मंदिर में 501 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।


बाक्स
शोभायात्रा निकलेगी, होगा लाइव प्रसारण
खैराबाद के मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। समूचे नगर मे राम आएंगे की धुन गूंज रही है। नगर के भूलनपुर स्थित मां गौरी देवी मंदिर से 10 हजार श्रद्धालुओं के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। महंत बजरंग मुनि ने बताया भुइयां ताली तीर्थ स्थल पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। हटौरा शिव मंदिर पर सुंदर कांड, कटरा संगत में रामचरित मानस पाठ के साथ दीप उत्सव और आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed