फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   looted four lakhs

बदमाशों ने तमंचा सटाकर चार लाख लूटे

Sun, 01 Mar 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
looted four lakhs
तंबौर/ मुड़िला (सीतापुर)। खमरिया हजरतपुर गांव के एक घर में नकाबपोश बदमाश शनिवार रात घुस गए। गृहस्वामी व पत्नी को असलहा सटाकर बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने किसान के घर से चार लाख की नकदी व कुछ जेवर लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। वारदात के बाद लुटेरे भाग निकले। डीआईजी/एसपी एलआर कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के खमरिया मजरा हजरतपुर गांव निवासी सतगुरु वर्मा पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि नीमगांव में उसके साढू हैं। साढू ने जमीन तय कराई थी। इस जमीन को खरीदने के लिए उसने चार लाख रुपए का इंतजाम किया था। इंतजाम करने में उसे कई दिन लग गए थे। रुपए का इंतजाम करने की जानकारी कई लोगों को थी।
विज्ञापन

उसका कहना है कि आधी रात को तीन नकाबपोश असलहों से लैस उसके घर में घुस आए। बदमाशों को शायद कोई मुखबिरी थी। जिसके कारण वह गृहस्वामी के ही कमरे में गए और चार लाख कैश के बारे में पूछने लगे। इस बीच बदमाशों ने उसकी पत्नी को निशाने पर ले लिया। सीने पर तमंचे की नाल सटी होने से सतगुरु घबरा गया। इस पर लुटेरों ने बक्से में रखी चार लाख की नकदी व कुछ जेवर लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने कहीं शिकायत करने पर गृहस्वामी को धमकी भी दी। वारदात के बाद लुटेरे असलहा लहराते हुए भाग निकले। इसके बाद पीड़ित का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। खबर पाकर एसपी एलआर कुमार, एएसपी/सीओ समर बहादुर मौके पर पहुंचे। एसओ अमित भदौरिया का कहना है कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed