{"_id":"5f0ca3518ebc3e638a7f3dd3","slug":"locusts-damaged-crops-in-22-villages-sitapur-news-lko5306116147","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डियों ने 22 गांवों में फसलों को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डियों ने 22 गांवों में फसलों को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। टिड्डियों ने जिले की सीमा के खेतों पर शनिवार को धावा बोला। वह तीसरे दिन सोमवार को भी चार ब्लॉक के 22 गांवों में किसानों की फसलों पर हमलावर रही। इससे किसान परेशान रहे। वह थाली, घंटा बजाकर व धुआं करके इन्हें भगाने में लगे रहे। चीनी मिल व कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से रसायन का छिड़काव किया। इससे टिड्डी दल बहराइच की सीमा में प्रवेश कर गया। उरद व मक्का की फसल को आंशिक नुकसान हुआ। कृषि विभाग के अनुसार लगभग दो प्रतिशत फसलों का नुकसान हुआ है।
जिले के किसान सोमवार को टिड्डियों के फसलों पर हमले के कारण परेशान रहे। वह रातभर जागते रहे। जिन गांवों में टिड्डी दल के पहुंचने की जैसे ही सूचना मिली, वहां के ग्रामीण परिवार सहित खेतों में उमड़ पड़े। वह थाली, घंटा बजाकर व धुआं कर इन्हें भगाने में लगे रहे। टिड्डियों ने विकासखंड मछरेहटा के 13 गांवों में धावा बोला। मछरेहटा प्रतिनिधि के अनुसार, गांवों में टिड्डियों का कहर तीसरे दिन भी जारी रहा। बीहट, विक्रमपुर पुरवा, भदेभर, दौलतपुर, चितरेहटा, ओलीनगर, बारेपारा गांव में सुबह से टिड्डियों ने हमला किया।
क्षेत्र के किसानों ने ढोल और थालियों की आवाज से टिड्डियों को भगाने की कोशिश की। रामगढ़ शुगर मिल के अधिकारी व कर्मचारी ने भी गांवों में पहुंच कर किसानों को जागरूक किया और छिड़काव भी कराया। सुनील कुमार बालियान वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना, अभिषेक वर्मा गंन्ना सुपरवाइजर, बिजय शंकर चौबे, अजय मिश्रा सुपरवाइजर ने गांव-गांव जाकर किसानों को टिड्डियों से बचाव के उपाय बताए। बारेपारा सहित दर्जनों गांवों मे भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
जंहगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर में टिड्डियों का दूसरा झुंड जहांगीराबाद एवं उसके आसपास आ गया। खेतों के अलावा गांव व कस्बा में घरों व पेड़ों बैठ गईं। ग्रामीणों ने तेज आवाज कर थालियां एवं तालियां बजाकर इन्हें भगाया। पहला ब्लॉक के दो गांवों, बेहटा ब्लाक के छह एवं सिधौली ब्लॉक के एक गांव में टिड्डी दल का फसलों पर प्रकोप रहा। उड़द एवं मक्का की कुछ दिन पहले बोई फसल को नुकसान हुआ है।
इन गांवों से टिड्डियां लखीमपुर, रामपुर मथुरा, रेउसा होते हुए बहराइच जिले में दाखिल हो गईं। इसके पूर्व शनिवार को टिड्डी दल ने कुतुबनगर, मिश्रिख, मछरेहटा, सिधौली, बिसवां, महमूदाबाद एवं रामपुर मथुरा के गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा था। रविवार को ब्लॉक लहरपुर, कमलापुर, मिश्रिख के विभिन्न गांवों में धावा बोलकर फसलों को चट किया।