फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   list for mlc election booth published

मतदेय स्थलों की अंतिम सूची का किया गया प्रकाशन

Wed, 06 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
list for mlc election booth published
सीतापुर। एमएलसी चुनाव के लिए मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। जिले में 20 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिला पंचायत दफ्तर में स्थित नेहरू हाल सहित सभी ब्लॉक दफ्तरों को भी मतदेय स्थल बनाया गया है। यहां संबंधित क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। जिले में नौ अप्रैल को एमएलसी का चुनाव होना है। भाजपा से पवन सिंह चौहान, सपा से अरुणेश यादव समेत एक निर्दल उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन

एडीएम राम भरत तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद सीतापुर के स्थानीय प्राधिकारी मतदाता जिला पंचायत में स्थित नेहरू हाल में मतदान करने के हकदार होंगे। क्षेत्र पंचायत एलिया के मतदाता इमलिया सुल्तानपुर स्थित कार्यालय क्षेत्र पंचायत, एलिया स्थित मतदेय स्थल पर मतदान करेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद खैराबाद व क्षेत्र पंचायत खैराबाद के मतदाता ब्लॉक खैराबाद स्थित मतदेय स्थल पर, क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत हरगांव के मतदाता ब्लॉक हरगांव स्थित मतदेय स्थल पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत परसेंडी के मतदाता ब्लॉक परसेंडी स्थित मतदेय स्थल पर, नगर पालिका परिषद और क्षेत्र पंचायत लहरपुर के स्थानीय प्राधिकारी मतदाता ब्लॉक लहरपुर स्थित मतदेय स्थल पर, क्षेत्र पंचायत और नगर पालिका मिश्रिख के मतदाता ब्लॉक मिश्रिख स्थित मतदेय स्थल पर, इसी प्रकार ब्लॉक पिसावां स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक मछरेहटा स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक महोली स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक गोंदलामऊ के संदना स्थित कार्यालय, ब्लॉक बेहटा स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक रेउसा स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक सकरन के साण्डा स्थित कार्यालय, ब्लॉक बिसवां स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक कसमंडा के कमलापुर स्थित कार्यालय, ब्लॉक रामपुर मथुरा स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक महमूदाबाद स्थित मतदेय स्थल, ब्लॉक पहला स्थित मतदेय स्थल और ब्लॉक सिधौली मतदेय स्थल पर यहां से संबंधित मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed