{"_id":"63f5198ce06477d0a709fa7a","slug":"liquor-shops-should-not-be-operated-along-the-highway-sitapur-news-c-13-1-97436-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाइवे किनारे न संचालित की जाएं शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाइवे किनारे न संचालित की जाएं शराब की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि किसी भी हाइवे पर शराब की कोई भी दुकान संचालित न की जाए। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने वाले कार चालकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी डीएम ने दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस पर लगातार निगरानी की जाए। कोई अनफिट मिले, तो उसके मालिक पर कार्रवाई करें।
जागरूकता अभियान लगातार चलाते रहने के निर्देश डीएम ने दिए। ब्लैक स्पॉट्स पर बोर्ड लगवाए जाने के साथ ही नए ब्लैक स्पॉट्स भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त करवाने के लिए भी उन्होंने कहा। बैठक में एडीएम रामभरत तिवारी, ईओ वैभव त्रिपाठी, डीएसओ संजय कुमार प्रसाद आदि मौजूद रहे।