{"_id":"610adacb8ebc3ec37d1bb80e","slug":"line-sitapur-news-lko5899311135","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, युवक की मौत
विज्ञापन
मानपुर क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को गांव के बाहर नित्यक्रिया को गए एक युवक की खेत में लगे कटीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कटीले तारों पर गिरने की वजह से हादसा हुआ। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने जांच की है।
मानपुर इलाके के पकरिया निवासी गुड्डू (27) गांव के पास ही एक धर्म कांटा पर यूकेलिप्टस का छिलका उतारने का काम कर रहा था। मंगलवार देर शाम काम निपटाकर वह धर्म कांटा के पीछे मकसूद अली के धान के खेत की ओर नित्यक्रिया के लिए जा रहा था। इस बीच खेत में अंदर घुसने के लिए जैसे ही उसने कटीले तार को उठाया, वह करंट के कारण तार में ही चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
काफी देर तक युवक के वापस घर नहीं जाने पर तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान खेत में उसका शव पड़ा मिला। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर है। तार टूट कर कटीले तारों पर गिर गया और उसे छूने से हादसा हो गया। हादसे के दौरान एक गोवंश की भी करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं। युवक की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है।