{"_id":"5f186fe18ebc3e63c920a0f2","slug":"lightning-in-many-areas-cut-sitapur-news-lko531977250","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से शहर समेत कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से शहर समेत कई इलाकों की बिजली गुल
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार की देर शाम आई आंधी-पानी से शहर व कमलापुर इलाके की बत्ती गुल हो गई। एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से शहर समेत कमलापुर व लहरपुर की आपूर्ति ठप हो गई। शहर, लहरपुर में खामी दुरुस्त कर देर रात, वहीं कमलापुर में बुधवार की दोपहर आपूर्ति बहाल की गई। बिजली गुल होने से करीब एक लाख की आबादी को गर्मी से जूझना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी। मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आने के बाद मंगलवार की देर शाम तेज आंधी आई।
इसके बाद कई इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। आंधी ने सबसे अधिक कमलापुर इलाके को प्रभावित किया। सिधौली, मानपारा व सुरैंचा के पास पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रात भर आपूर्ति ठप रही। जेई रवीन्द्र कुमार ने बताया बुधवार को मरम्मत के बाद करीब 11:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लहरपुर में आंधी से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। लाइन दुरुस्त कराने के बाद देर रात सप्लाई चालू कर दी गई। वहीं शहर के भवानीपुर और सिटी पावर हाउस में तकनीकी खराबी से बत्ती गुल हो गई। एसडीओ टाउन शुभम कुमार ने बताया खामी को दूर कराते हुए देर रात आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रहीं दिक्कतें
सेवता (सीतापुर)। कस्बे का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से फुंका होने से दस हजार की आबादी बेहाल है। गर्मी से जूझने के साथ ही कई तरह की दिक्कतें लोगों को उठानी पड़ रही हैं। हालात यह है कि मोबाइल तक चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नागरिक राजू गौतम, राहुल वर्मा, सहीद, सुशील, आशीष, कलीम, इरफान, गुड्डू ने बताया ट्रांसफ ार्मर फुंकने से बिजली के सभी उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि रात्रि के समय उनके मोहल्ले में पूरी तरह से अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन
पांच दिन नहीं बदला जा सका फुंका ट्रांसफार्मर
सिधौली (सीतापुर)। क्षेत्र के गंधौली गांव में पिछले पांच दिनों ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। जिससे गांव की 500 आबादी प्रभावित है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफर्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण शिवदुलारे, अनिल, नवल, राजकुमार, महेश आदि ने बताया विभागीय अधिकारियों से बात करने पर रटा रटाया जवाब मिलता है कि जल्द बदल जाएगा। सबसे अधिक परेशानी मोबाइल चार्ज करने और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में हो रही है। एसडीओ सिधौली आमोद कुमार ने बताया स्टोर में कह दिया है। जेई से बात कर लीजिए।
दो दिन से ठप आपूर्ति, अंधेरे में एक सैकड़ा गांव
अटरिया (सीतापुर)। इलाके में पिछले दो दिनों से खानीपुर, कुंवरपुर, अकबरपुर, अंबरपुर, नवागांव, बेरसापुर, धरावा, कासिमपुर, मनवा, रायपुर समेत लगभग एक सैकड़ा गांवो की बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। उपकेन्द्र पर संपर्क करने पर 33 केवी लाइन फाल्ट होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रह।ी है। जेई सुनील कुमार ने बताया 33 केवी लाइन में फाल्ट थी जिसे दुरुस्त करा दिया गया है। आंधी-पानी से दोबारा फाल्ट आ गई। दुरुस्त होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।