{"_id":"6a5137fcb803a46333077002","slug":"light-rain-makes-the-weather-pleasant-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159775-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम
Fri, 10 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में करीब 70 मिलीमीटर बारिश हुई। ऐसे में कई दिन से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं, बारिश के चलते शहर के पूर्णागिरी मोहल्ले में जलभराव हो गया।
शुक्रवार भोर से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बीच-बीच में जारी रहा। बारिश के बावजूद सुबह रेनकोट व छाता लेकर बच्चे स्कूल पहुंचे। बारिश से वाहनों की रफ्तार कुछ धीमी रही। मौसम में हुए इस बदलाव का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। सुबह चाय की दुकानों पर लोग चाय का लुत्फ लेते नजर आए।
किसानों ने बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया है। जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो-तीन इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई है।