{"_id":"62ab74a49a3a2e16dc56db2a","slug":"lift-facility-will-be-available-soon-at-sitapur-junction-sitapur-news-lko635511157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर जंक्शन पर जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर जंक्शन पर जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जंक्शन पर दिव्यांगों के लिए बनी लिफ्ट । - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जंक्शन पर आने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। उनको एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए सीढ़ियां नहीं चढ़नी पडे़ंगी। वह आसानी से बिना सीढ़ियां चढे़ ही ऊपर गामी सेतु पर पहुंच जाएंगे। जल्द ही जंक्शन पर लग रही लिफ्ट का काम पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी और वह आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लटेफार्म तक पहुंच जाएंगे।
बीते 25 नवंबर को सीतापुर जंक्शन पर लिफ्ट लगने के काम का शुरू हुआ था। करीब छह माह के बाद लिफ्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस लिफ्ट को बनाने का उद्देश्य यही था कि दिव्यांगों और बुजुर्गों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में दिक्कत न हो। जब यह लिफ्ट नहीं लगी थी तब दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों को ऊपर गामी पुल से जाने में दिक्कत होती थी।
कुछ लोग तो सीढ़ियों से बचने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल कर ट्रैक को पार कर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाते थे, जिनको अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही लिफ्ट का शुभारंभ हो जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से इस लिफ्ट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
इसके निर्माण में इलेक्ट्रिक और सिविल दो विभाग की हिस्सेदारी है। सिविल विभाग की ओर से लगभग सारा काम पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक विभाग की ओर से एक आखिरी ट्रायल होना बाकी है। इसके बाद जल्द ही लिफ्ट का उद्घाटन किया जाएगा। दोनों विभागों ने मिलकर काफी जल्दी ही काम को समाप्त कर दिया है।
प्रतिदिन आती हैं नौ गाड़ियां
स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि स्टेशन पर प्रतिदिन चार जोड़ी पैसेंजर और एक एक्सप्रेस गाड़ी आती हैं। जिनका आवागमन रोज होता है। इसके अलावा कई साप्ताहिक गाड़ियां भी हैं जो सप्ताह में अपने हिसाब से आती-जाती रहती हैं।
चार हजार लोगों को मिलेगा फायदा
स्टेश अधीक्षक ने बताया कि लिफ्ट लगने से सिर्फ दिव्यांग और बुजुर्गों को ही फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा गर्भवती और बच्चे भी इस सुविधा से लाभ उठा सकेंगे। प्रतिदिन स्टेशन पर करीब एक हजार टिकट बिक जाते हैं। इसके अलावा उसकी दोगुनी तादाद से लोग स्टेशन पर आते भी हैं। कई लोग प्लेटफार्म टिकट का इस्तेमाल भी करते हैं। इस लिफ्ट से करीब चार हजार लोगों को प्रतिदिन फायदा मिलेगा।