{"_id":"58ff81ce4f1c1b9e65c0d4da","slug":"life-imprisonment-to-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे को आजीवन कारावास
Amarujala Bureau
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद न्यायाधीश निसामुद्दीन ने हत्या के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। मामले में विचाराधीन दो आरोपियों को संदेह का लाभ देकर कोर्ट ने बरी कर दिया।
विज्ञापन
दोषी को आयुध अधिनियम के तहत भी तीन वर्ष के साधारण कारावास व तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता रघुवीर सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी जगदीश मिश्रा ने बताया कि भाई बबलू की 10 अप्रैल 2009 को तरीनपुर मोहल्ले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जगदीश ने तरीनपुर निवासी सनी व उसके तीन साथियों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सनी सिंह के अलावा तरीनपुर निवासी अनुज सिंह व नारायनपुर निवासी अनूप मिश्रा के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे में एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी आरोप पत्र प्रेषित किया गया, लेकिन उसके नाबालिग होने के चलते उसका वाद किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया गया।
सुनवाई के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अनुज सिंह व अनूप मिश्रा को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। जबकि बबलू पर फायर कर हत्या करने में सनी सिंह को दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने सनी को आयुध अधिनियम का दोषी पाते हुए तीन वर्ष के साधारण कारावास की भी सजा सुनाई।