फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   License will be canceled due to delay in verification of weapons

असलहे के सत्यापन में देरी पर निरस्त होगा लाइसेंस

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
License will be canceled due to delay in verification of weapons
सीतापुर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पुलिस और प्रशासन की तैयारियां भी तेज हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी शस्त्र लाइसेंस रखने वाले असलहा और कारतूसों का सत्यापन नहीं करा रहे है। अपने पते पर पुलिस को नहीं मिल रहे है। ऐसे में पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई कर सकती है। सत्यापन कराने में देरी पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई पुलिस कर सकती है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव -2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियां चल रही है। आपराधिक किस्म के लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। पूर्व में विवाद करने वाले लोगों, सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस असलहों और सत्यापन की कार्रवाई कर रही है, लेकिन पुलिस के सामने एक समस्या यह आ रही हैं कि संबंधित पुलिस कर्मी असलहा धारकों के पते पर जब पहुंचती है तो वह वहां नहीं मिलते है।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चलता हैं कि लाइसेंसधारी ने यहां से अपना ठिकाना बदल दिया है। पुलिस को सत्यापन की कार्रवाई में समस्या आ रही है। चुनाव का समय करीब होने से पुलिस पर इस कार्रवाई को जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव है। इसको लेकर पुलिस अब सख्त रुख अपना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि जिन शस्त्रधारकों के असलहा-कारतूसों का सत्यापन नहीं हुआ है। वह दो दिन में जरूर करवा लें। पुलिस के पहुंचने पर लाइसेंसी धारी अपने दर्ज पते पर नहीं मिलते हैं। इससे समस्या आ रही है। कोतवाल ने बताया कि यदि सत्यापन कराने में देरी की तो ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed