फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   lepard died

संदिग्ध हालात में मृत मिला तेंदुआ

Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
lepard died
बड़ागांव इलाके में मृत अवस्था में तेंदुआ के मिलने के बाद जांच पड़ताल करते डीएफओ व वन विभाग की टीम? - फोटो : SITAPUR
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात इलाके में मंगलवार को एक खेत की बाउंड्री के अंदर संदिग्ध हालात में मृत तेंदुआ मिला। घटनास्थल पर तेंदुए को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। वन दरोगा अभिषेक पांडेय ने बताया कि तेंदुए के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। मौत के कारण का पता नहीं लग सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके के बड़ागांव में मंगलवार सुबह राम प्रसाद के खेत की बाउंड्री के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में एक तेंदुआ मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। जानकारी फैलते ही गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। तेंदुए को देखने के लिए कुछ ग्रामीण बाउंड्री पर भी चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ बृजमोहन शुक्ला, रेंजर साजिद अली, एसडीओ एके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डीएफओ बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हो सकता है कि सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पार करते समय तेंदुआ घायल होकर बाउंड्री पार कर अंदर पहुंच गया हो। उसके बाद मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed