Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard terror in Sitapur, careless forest department did not install cage

Sitapur News: सीतापुर में तेंदुए की दहशत, बेपरवाह वन विभाग ने नहीं लगाया पिंजरा

Sat, 07 Dec 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Sitapur, careless forest department did not install cage
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। इलाके में चहलकदमी कर रहे वन्यजीव की धरपकड़ को लेकर वन विभाग पूरी तरह उदासीन बना है। लगातार मिल रहे वन्यजीव के पग चिन्ह व मोबाइल कैमरे में कैद हो चुकी तस्वीर के बाद भी वन विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके में वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरा तक लगाना मुनासिब नहीं समझा है। क्षेत्रीय लोग वन्यजीव के तेंदुआ या बाघ होने की आशंका के कारण भयभीत हैं। थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के शेरपुर, ढोलई, रामविलासपुरवा व रोजहा में जंगली जानवर के पग चिन्ह मिलने व किसानों द्वारा देखे गए जंगली जानवर को लेकर दहशत कायम है। ग्रामीणों का कहना है इलाके में बाघ विचरण कर रहा है। रोजहा निवासी आदेश सिंह ने बताया कि बीते दिन जब जेसीबी की लाइट जली तो झाड़ियों में तेंदुआ नजर आया था। उसे मोबाइल के कैमरे में भी कैद कर वन विभाग को जानकारी दी गई लेकिन इसके बाद भी वन विभाग की टीम आशंकित वन्यजीव को पकड़ना तो दूर उसकी खोजबीन करने से भी किनारा कसे है।
विज्ञापन

इलाके के शेरपुर, रामविलास पुरवा, ढोलईखुर्द में जंगली जानवर के पग चिन्ह दिखने पर वन विभाग के दरोगा ने उसकी फोटो रेंजर को भेजी थी। लेकिन सप्ताह भर से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग के लोग अभी तक पग चिन्ह की पहचान तक नहीं कर सके हैं। वहीं हरगांव रेंजर बीनू पाल का कहना है कि देखा गया वन्यजीव तेंदुआ या कोई दूसरा बड़ा जानवर हो सकता है लेकिन उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है।इसी कारण पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने में परेशानी आ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed