{"_id":"6669f41625b482f8f304a196","slug":"leopard-seen-in-village-for-third-day-forest-department-denies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-114788-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीसरे दिन भी गांव में दिखा तेंदुआ, वन विभाग का इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीसरे दिन भी गांव में दिखा तेंदुआ, वन विभाग का इन्कार
Thu, 13 Jun 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद क्षेत्र के भवानीपुर में ग्रामीणों से पूछताछ करती वनविभाग की टीम।
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी बुधवार को तेंदुए ने फिर अपनी आमद दर्ज कराई। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया। उनका दावा है कि मौके पर तेंदुए के पगचिह्न नहीं पाए गए हैं। वे लगातार कांबिंग करने की बात कह रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों द्वारा लगातार तीन दिन तेंदुए के देखे जाने के दावे पर वन विभाग की टीम लाचार नजर आ रही है। क्षेत्र में लोगों के दिलों में तेंदुए का खौफ घर कर गया है।
थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास दोबारा तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों का दावा है कि बुधवार को दोपहर 12 बजे तेंदुआ दोबारा फिर आम की बाग में नजर आया। युवक छोटकन्ने ने बताया कि उसने तेंदुए को आम की बाग में सोते हुए देखा है। बीते रविवार को भी यहां तेंदुए ने अपनी आमद दर्ज कराई थी। यहां के निवासी श्रीकेशन के मुताबिक वे मवेशियों को लेकर चराने ले गए थे। तेंदुए ने उनकी गाय पर हमला कर दिया था। दोनों मे संघर्ष हुआ किसी तरह जान बचाकर जख्मी हालत में गाय अपने स्थान पर पहुंची थी। बबुरी के जंगल में तेंदुए को देखा गया था। वन विभाग ने पगचिह्नों को जांच के लिए भेजा था।
सोमवार की शाम को थाना मानपुर क्षेत्र के गैंदपुरवा मे दोबारा देखने का दावा ग्रामीणों ने किया था। इसके बाद फिर से बुधवार को तेंदुआ देखा गया। हालांकि, सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर जाकर जांच की तो तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिलने की बात कही।
विज्ञापन
रेंजर सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि भवानीपुर गांव से सूचना आई थी। मौके पर डिप्टी रेजर अभिषेक पांडेय, सुनील राय, राजकुमार, राजेश कुमार को भेजा गया था। टीम को मौके पर पगचिह्न नहीं मिले हैं। फिर भी वहां पर एक टीम मौजूद है। ग्रामीणो को सतर्क कर दिया गया है।