फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard not shot near cage

पिंजड़े के पास नहीं फटका तेंदुआ

Wed, 16 Dec 2020 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Leopard not shot near cage
तंबौर क्षेत्र के मीतमऊ में तेंदुए को पकड़ने के लिये लगाया गया पिंजड़ा। - फोटो : SITAPUR
तंबौर (सीतापुर)। एक सप्ताह से मीतमऊ में दहशत का पर्याय बने तेंदुए का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। वन विभाग ने तेंदुए को दबोचने के लिए पिंजड़ा लगाया है। बुधवार को तेंदुआ उसके पास नहीं फटका। थाना क्षेत्र के मीतमऊ गांव के बाहर विगत गुरुवार को एक नीलगाय का शिकार किसी जंगली जानवर ने किया था। पग चिन्हों के आधार पर वन विभाग ने शिकार दो तेंदुओं द्वारा किए जाने की पुष्टि की थी। इसके बाद शनिवार को फिर इसी गांव के बाहर तेंदुआ दिखने का ग्रामीणों ने दावा किया।
विज्ञापन

एक बछड़े का शिकार करने की बात भी ग्रामीणों ने बताई। इस वजह से पूरे इलाके के बाशिंदे दहशत में हैं। लगातार कांबिंग के बाद भी जब वन विभाग को तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली, तब मंगलवार देर शाम पिंजड़ा लगाया गया। तेंदुआ को लालच देने के लिए पिंजड़े में एक बकरे को भी बांधा गया। वन विभाग मंगलवार रात भर तेंदुआ के कैद में आने की आस लगाए रहा, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के आसपास भी नहीं फटका। बुधवार की सुबह जब वनकर्मियों ने देखा तो बकरा सही सलामत मिला।
विज्ञापन

ऐसे में वन कर्मी बेहद परेशान हैं। लहरपुर रेंजर एके मल्ल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद है। पिंजड़ा लगाकर तेंदुआ के पकड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से तेंदुए की कोई गतिविधि सामने नहीं आई है। इससे ग्रामीणों की दहशत कुछ कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरे का रखा जा रहा ख्याल
वन विभाग को जहां तेंदुआ पकड़े जाने की चिंता है, वहीं पिंजड़े में मौजूद बकरे की सेहत का भी ख्याल रखा जा रहा है। वनकर्मी बकरे के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। बुधवार को वनकर्मियों ने बकरे को गांव लाकर भूसा खिलाया। इसके बाद फिर उसे पिंजडे़ में बांध दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed