फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lekhpals stage dharna.

जिलेभर के लेखपालों ने दूसरे दिन भी किया बहिष्कार

Sat, 17 Aug 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals stage dharna.
सीतापुर। एसडीएम सदर के तबादले की मांग को लेकर जिले भर के लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। शनिवार को दूसरे दिन भी लेखपालों ने कार्य से विरत रहकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और वहीं पर धरने पर बैठ गए। धरने के जरिए संघ ने एलान किया जब तक एसडीएम सदर का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर, लेखपालों की हड़ताल से दूर-दराज से आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह द्वारा लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इससे लेखपालों में असंतोष है। इस मसले को लेकर पहले सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन हुआ लेकिन मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर संगठन के आह्वान पर 16 अगस्त से जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल हड़ताल पर चले गए। शनिवार को उनकी हड़ताल का दूसरा दिन था। सदर तहसील में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसडीएम सदर द्वारा लेखपालों के साथ तानाशाह रवैया अख्तियार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं उनके द्वारा लेखपालों का उत्पीड़न एवं शोषण किया जा रहा है। सिधौली तहसील में अध्यक्ष सच्चिदानंद द्विवेदी ने कहा कि सदर उपजिलाधिकारी द्वारा तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए व संगठन को कमजोर करने की नियत से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा तहसील मंत्री के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने मांग की कि उपजिलाधिकारी का जनपद से बाहर स्थानांतरण किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रसून अवस्थी, मंत्री अविनाश मिश्रा,अंशुमान पाण्डेय, रवि मिश्रा, अमियकान्त शुक्ला, सौरभ सिंह, विवेक पाण्डेय, मयंक सिंह, पवन, सुशील मिश्रा, दीपक मिश्रा, रोहित, विवेक, शरद सहित सभी लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील मिश्रिख के लेखपाल संघ ने एसडीएम द्वारा अनावश्यक रूप से की जा रही विभागीय कार्रवाई की निंदा की। लेखपाल संघ शाखा लहरपुर द्वारा कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के अनुसार अभी तक न्यायोचित कार्रवाई न होने के कारण जिले के समस्त लेखपालों में भारी रोष है। इसके अलावा महोली, बिसवां, महमूदाबाद में भी तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed