फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lekhpal stopped work

लेखपालों ने ठप किया कामकाज

Wed, 14 Aug 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal stopped work
सीतापुर। तहसील सदर के लेखपालों ने बुधवार को एसडीएम के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। धरना प्रदर्शन कर एसडीएम पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों के विरुद्ध द्वेषपूर्ण भावना से कार्रवाई करने से लेखपालों में नाराजगी है। पूूर्व में हुए समझौते को 20 दिन के बाद भी लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जब तक की गई कार्रवाई वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लेखपाल संघ शाखा तहसील सदर के मंत्री राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व से जारी एजेंडा के क्रम में तहसील प्रांगण में लेेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन मंगलवार को शुरू किया था। एसडीएम की मनमानी पूर्ण कार्यशैली से बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने में सभी ने एक स्वर से इस बात का विरोध किया कि एसडीएम द्वारा संगठन को कमजोर करने के लिए पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। लेखपालों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक द्वेषपूर्ण भावना से की गई कार्रवाई वापस नहीं होती है एवं पूर्व के समझौते की बात का पालन नहीं होता है, आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed