Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Left school due to fear of tiger, kept backpack at home

Sitapur News: बाघ के खौफ से छूटा स्कूल, घर में रख दिया बस्ता

Sat, 18 Jan 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Left school due to fear of tiger, kept backpack at home
बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी गई बकरी।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में पिछले ढाई महीने से चहलकदमी कर रहा बाघ दहशत का पर्याय बना हुआ है। वह ग्रामीणों के साथ मवेशियों पर हमले भी कर चुका है। इसके बाद भी वन विभाग की टीम हिंसक वन्यजीव को पिंजरे में नहीं डाल सकी है। इसका खामियाजा अब नौनिहालों को उठाना पड़ रहा है। घरवाले अब बस्ती से दूर पड़ने वाले विद्यालयों में बच्चों को भेजने से ग्रामीण डर रहे हैं। इस सब के बीच वन विभाग के अधिकारी सिर्फ काॅम्बिंग और पिंजरा लगाने की बात कह जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

इलाके के रोजहा, फर्रकपुर, ढोलई, पिपरी, सहरोई व बिशुनपुर आदि गांवों में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण खौफजदा हैं। इससे वह अपने खेतों की रखवाली नहीं तक नहीं कर पा रहे हैं। इधर, शीत अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय खुले तो बस्ती से दूर स्थित स्कूलों में बच्चों को पढ़ने भेजने से भी ग्रामीण डर रहे हैं। बच्चों का बस्ता घर में रखवा कर उन्हें बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। जिन इलाकों में बाघ की चहलकदमी रही है या उसके पगचिह्न मिले हैं, वहां के बाशिंदे पालतू जानवरों को चराने जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


दो किमी दूर है प्राथमिक विद्यालय
बिशुनपुर के बच्चे ढोलई खुर्द में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं, जो बिशुनपुर से करीब दो किमी दूर है। रास्ते के दोनों ओर गन्ने के खेत हैं। इस इलाके में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। बिशुनपुर निवासी राम स्वरूप ने बताया कि विद्यालय जाते समय बच्चों को बाघ का भय बना रहेगा। ऐसे में या तो बच्चों को स्कूल न भेजा जाए या कोई न कोई बच्चों के साथ विद्यालय तक जाएगा। यहीं के ज्ञान प्रकाश का कहना है कि जब तक बाघ की सही जानकारी नहीं मिलती है तब तक बच्चों को विद्यालय भेजना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलगांव कृषि प्रक्षेत्र में मिले जंगली जानवर के पगचिह्न

कुंवरगड्डी। अटरिया के नीलगांव कृषि प्रक्षेत्र में शुक्रवार को एक जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने की सूचना पर वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सिधौली वन विभाग डिप्टी रेंजर अमित कटियार, वन कर्मी अनूप सिंह, मनोज कुमार व अन्य ने कॉम्बिंग की। पगचिह्नों को जांच के लिए भेजा है। ग्रामीणों की मानें तो यह पगचिह्न बाघ के प्रतीत हो रहे हैं।

लगातार की जा रही गश्त
इलाके में फिलहाल बाघ की चहलकदमी की कोई सूचना नहीं मिल रही है। बिशुनपुर व आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।
- मुशीर अहमद, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed