फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lawyers stalled work in protest against murder

हत्या के विरोध में वकीलों ने ठप किया कामकाज

Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lawyers stalled work in protest against murder
सीतापुर। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को जिले भर के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। दूर-दराज से आए वादकारियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को अधिवक्ता मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में अधिवक्ताओं की हो रही हत्या की घटना के विरोध में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को प्रदेश व्यापी विरोध दिवस कार्यक्रम का एलान किया था। संगठन के निर्देश पर गुरुवार को किसी भी न्यायालयों में वकीलों ने कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

सभी न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है। अधिकांश मामलों में कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के सभी अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। लोग आगे की तारीख लेकर लौट गए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि करन नाथ दीक्षित, अधिवक्ता भूपेंद्र दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि सभी लोग गुरुवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed