{"_id":"64ed8a25228f16e1d0096221","slug":"last-rites-of-five-dead-in-madurai-train-accident-weeds-everywhere-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भैया! नानी का आखिरी बार मुंह दिखा दो... जाते हुए मैंने उनको देखा भी न था; पति ने भी सिंदूर भर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भैया! नानी का आखिरी बार मुंह दिखा दो... जाते हुए मैंने उनको देखा भी न था; पति ने भी सिंदूर भर मांगी माफी
Tue, 29 Aug 2023 12:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:07 PM IST
सार
मदुरै रेल हादसे के पांचों मृतकों का अंतिम संस्कार हो गया। इस दौरान हर ओर मातम छाया रहा। नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर शोक जताया। सीतापुर की आदर्श नगर, साईं मंदिर रोड आलमनगर, कांशीराम कॉलोनी में कोहराम मचा रहा
विज्ञापन
Madurai train accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैया! मेरी नानी का आखिरी बार मुंह तो दिखा दो... जाते हुए मैंने तो उनको देखा भी नहीं था। रोते-रोते मिथिलेश की नातिन अदिति बस यही कहे जा रही थी। बार-बार जिद करने पर उसे अपनी नानी का चेहरा दिखा दिया जाए। जब उसे चेहरा दिखाया गया तो वह बेसुध हो गई।
पांच घरों से मातम और चीख पुकारों के बीच मदुरै ट्रेन हादसे के मृतकों की अर्थिंयां उठाईं गईं। सोमवार को शहर के गोपालदास घाट के श्मशान पर सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में जान गंवाने वाली मिथिलेश को उनके पति शिवप्रताप ने मुखाग्नि दी। एक चबूतरे पर ही मिथिलेश और शत्रुदमन सिंह के शवों को रखा गया।
शत्रुदमन को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। वहीं हरीश भसीन उर्फ पप्पू को उनके नाती गौतम साहनी ने मुखाग्नि दी। उनका शव इतना ज्यादा जल चुका था कि उसे ताबूत के साथ ही चिता पर रख दिया गया। रविवार शाम शवों को ताबूत में रखकर लाया गया था।
विज्ञापन
सबसे अंत में अंकुल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसे उसके 12 साल के मासूम बेटे सार्थक ने मुखाग्नि दी। जिसे शायद अभी तक इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि उसको बचाने वाला पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। शव इतना अधिक जल चुके थे कि अंतिम समय परिजन अपनों का चेहरा भी सही से न देख सके।

आखिरी बार सिंदूर भर कर मांगी माफी
नम आंखों से आखिरी बार शिवप्रताप सिंह ने अपनी पत्नी मिथिलेश की मांग में सिंदूर भरकर मुखाग्नि दी। सिंदूर भरते ही उनकी आंख से आंसुओं की धारा फूट पड़ी। रोते हुए बार-बार वह अपनी पत्नी से माफी मांगते रहे। मिथिलेश की अर्थी को फूल मालाओं से सजाया गया। जिसके ऊपर लाल रंग की चुनरी पड़ी थी।

अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री
परिजनों को सांत्वना देने के लिए जिले के दोनों मंत्री राकेश राठौर गुरू के साथ सुरेश राही भी श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा भी मौजूद रहे।

पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ट्रेन हादसे में मदुरै पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सत्यप्रकाश रस्तोगी, नरेंद्र कुमार, हार्दिक सहानी, दीपक और शुभम शामिल हैं। सीओ टीआरपी मदुरै के. पोन्नुसामी के मुताबिक सभी पर ट्रेन में ज्वलनशील सामान ले जाने का आरोप है। इसके अलावा धारा 304 (2) और 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो यह सब वहां से रवाना होने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने उनको दबोच लिया। हालांकि सीतापुर जिले के पुलिस व प्रशासन महकमे को इसकी जानकारी नहीं है। सभी को 11 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पहले हो चुकी थी भसीन ट्रैवल्स की शिकायत
सूत्रों की मानें तो भसीन टूर की पहले भी कई बार शिकायत की गई थी। आगा कॉलोनी के एक युवक ने करीब 10 माह पहले सोशल मीडिया पर सिलिंडर लेकर यात्रा करने की शिकायत की थी। लेकिन जिम्मेदारों ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया।