फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lady saved

नहर में कूदी युवती को युवकों ने बचाया

Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lady saved
तालाब में डूबे छात्र की खोज - फोटो : amarujala

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने शारदा सहायक नहर में पुल से छलांग लगा दी। इस बीच कुछ दूर खड़े तीन युवक भी नहर में कूद पड़े। जान की बाजी लगा तीनों ने युवती को सकुशल नहर से निकाल लिया। परिवारीजनों के मुताबिक युवती मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन


रामपुर मथुरा के ग्राम चांदपुर चौकी निवासी भागीरथ की पुत्री ममता देवी (20) बुधवार सुबह टैक्सी से नूरपुर स्थित शारदा सहायक नहर पुल पर पहुंच गई। यहां पर कुछ देर वह टहलती रही। इसके बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पुल के करीब ही जाफरपुर निवासी संजय, मुकेश व गुरु प्रसाद खड़े थे।
विज्ञापन


युवती को नहर में कूदते देख इन तीनों ने भी छलांग लगा दी। युवक प्रयास कर रहे थे, लेकिन नहर में बह रहा तेज धार का पानी उन्हें बहाने लगा। तीनों युवकों ने करीब एक किलोमीटर दूरी तक युवती को घेरे में रखा और उसे कड़ी मशक्कत से नहर के बाहर निकाला लेकिन तब तक युवती की हालत बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने कुछ देर के इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से बीमार है, उसका इलाज भी चल रहा है। आज सुबह वह परिवार के सदस्यों की नजरे बचाकर घर से निकल ली, जिसके बाद नहर में छलांग लगा दी। उधर, युवती की जान बचाने वाले तीनों युवकों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed