{"_id":"6ae780106698415eab03a228","slug":"labourer-on-a-scooter-dies-in-a-road-accident-sitapur-news-c-102-1-slko1055-166878-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार मजदूर की मौत
Sun, 01 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिधौली। सिधौली के अहमदपुर जट गांव के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार लखनऊ के इटौंजा निवासी अमन रावत (19) की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के अनुसार अमन बिजली की सजावट करने वाले एक व्यक्ति के पास मजदूरी करते थे। रविवार को वह अहमदपुरजट गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक भवन की सजावट के काम से आए थे। दोपहर के समय किसी काम से वह हाईवे पर बने कट को पार कर स्कूटी से लखनऊ की ओर जाने लगे। इसी दौरान लखनऊ की तरफ जा रहा एक अज्ञात वाहन पीछे से उनकी स्कूटी में टकरा गया। टक्कर लगने से अमन सड़क पर गिर गए। पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी सिधौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।