फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lab to be set up to investigate Corona

कोरोना की जांच के लिए बनेगी लैब

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lab to be set up to investigate Corona
सीतापुर। कोरोना मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मरीजों को अब जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही आरटीपीसीआर की जांच करने के लिए लैब बनाई जाएगी। इस लैब के माध्यम से जिलेवासियों की कोरोना की जांच होगी। अभी तक लखनऊ से जांच रिपोर्ट आने में तीन दिन लग रहा है। लैब के काम शुरू करने पर जांच रिपोर्ट महज पांच घंटे में ही मिल जाएगी। इससे मरीजों को इलाज कराने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से लैब की मंजूरी मिलते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने लैब निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है एक माह में यह लैब संचालित हो जाएगी। जिले में कोरोना की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल में टूनेट मशीन लगी हुई है। एंटीजन किट के माध्यम से जांच की जाती है। लेकिन चिकित्सक कोरोना में आरटीपीसीआर की जांच को सबसे पुख्ता मानते हैं। जांच को कराने के बाद रिपोर्ट तीन दिन बाद आती है। कई बार चिकित्सक रिपोर्ट के इंतजार में कोविड का इलाज शुरू नहीं करते हैं।
विज्ञापन

इससे मरीजों की कई बार जान पर आफत बन चुकी है। अब यह सब समस्याएं दूर होने वाली है। शासन ने डीएसएलटू लैब के लिए प्रदेश के 12 जिलों में लैब बनाने की मंजूरी दी है। उसमें सीतापुर जिला भी शामिल है। यह लैब जिला अस्पताल परिसर में बनाई जाएगी। इस लैब के बनने का सबसे अधिक फायदा जिलेवासियों को मिलेगा। जिस दिन वह जांच कराएंगे, उसी दिन पांच घंटे के बाद उनको रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चिकित्सकों को इलाज कराने में मदद मिलेगी। मरीज की जब जल्द रिपोर्ट मिलेगी तो उनके लक्षण के अनुसार बेहतर इलाज हो सकेगा। स्थान चिह्नित होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की माने अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक माह के अंदर यह लैब भी शुरू हो जाएगी।

पड़ोस के जनपदों को भी मिलेगा लाभ
जिला अस्पताल में लैब बनने से सीतापुर के मरीजों को फायदा मिलेगा। साथ ही पड़ोस के जनपद हरदोई, लखीमपुर, शाहजहांपुर के मरीज भी लाभान्वित होंगे। इन जनपदों में आरटीपीसीआर के सैंपल कलेक्शन के बाद वह सीतापुर लैब को भेज देंगे। यहां से 24 घंटे के अंदर इन जनपदों के मरीजों की जांच कर दी जाएगी। इससे सीतापुर ही नहीं बल्कि आस पड़ोस के लोग भी जल्द रिपोर्ट हासिल कर सकेंगे।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
शासन से लैब की मंजूरी मिल गई है। अब भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के बाद जल्द ही मशीनें लगाकर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed