{"_id":"6908f5660176724c810202bc","slug":"krishna-and-arpit-top-the-mla-sports-competition-sitapur-news-c-102-1-stp1001-143479-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विधायक खेल स्पर्धा में कृष्ण व अर्पित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विधायक खेल स्पर्धा में कृष्ण व अर्पित अव्वल
Tue, 04 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम में सोमवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सेदारी की। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार व लंबी कूद में अर्पित वर्मा, 800 मीटर दौड़ में अनुभव राज, बैडमिंटन में अमन वर्मा, कबड्डी में सीतापुर टीम व सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में गौरी ने जीत हासिल कर अपना परचम लहराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री नगर विकास राकेश राठौर गुरू व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के साथ उपजिलाधिकारी सदर धामिनी एमदास ने किया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में राजकमल सिंह, गोला फेंक में शुभ कुमार, 100 मीटर दौड़ में रिंकू श्रीवस्तव, बैडमिंटन में अजय कुमार, वाॅलीबाल में सदर स्पोर्टस क्लब की टीम विजयी रही। वहीं, जूनियर बालिका गोला फेंक में प्रियांशी शर्मा और कबड्डी में आरएमपी इंटर कालेज की टीम ने बाजी मारी।
सीनियर बालक वर्ग में लंबीकूद में अंशुल दीक्षित, बैडमिंटन में मिलन, कबड्डी में परसेंडी की टीम विजयी रही। विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ खैराबाद नीरज दुबे मौजूद भी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशीष पांडेय, श्यामजी यादव, क्षमा त्रिपाठी, शबाना खातून, अनमोल सिंह आदि मौजूद रहे।