फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Krishi Sakhis will teach the tricks of natural farming

Sitapur News: कृषि सखियां सिखाएंगी प्राकृतिक खेती के गुर

Sun, 06 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Krishi Sakhis will teach the tricks of natural farming
सीतापुर। खेतों में गो आधारित फसल लहलहाएगी। इसके लिए कृषि विभाग ने योजना बनाई है। इस पर अमल शुरू हो गया है। गांवों के चयन के साथ ही कृषि सखियों का चयन किया गया है। वह गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेंगी। कृषि सखियों को पांच हजार मानदेय भी दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसकेे लिए कृषि विभाग को निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों में गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की इस काम में सहभागिता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से चयनित कृषि सखियों को ग्राम पंचायतवार जिम्मेदारी दी जा रही है। जिन कृषि सखियों ने केवीके कटिया से प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, उन्हें ही प्राकृतिक खेती के काम की जिम्मेदारी दी जानी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर अब तक 54 कृषि सखियों का चयन कर लिया है। इनके बैंक खाते में तय धनराशि भेजी गई है, जिससे वह बेहतर ढंग से योजना के कार्य में रुचि ले सकें। उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों का जागरूक करने के साथ ही इससे होेने वाले फायदे बताए जा रहे हैं, जिससे अधिक संख्या में किसान प्राकृतिक खेती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed