{"_id":"6820f2f8c60edf99660bf277","slug":"krishi-sakhis-are-collecting-soil-samples-it-will-be-beneficial-sitapur-news-c-102-1-slko1052-132061-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कृषि सखियां एकत्र कर रहीं मिट्टी के नमूने, होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कृषि सखियां एकत्र कर रहीं मिट्टी के नमूने, होगा लाभ
Mon, 12 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कृषि सखियों की आजीविका में सुधार करने के लिए कृषि विभाग की ओर से उनसे मिट्टी के नमूने एकत्र कराए जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें प्रति नमूना तय धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दो फायदे होंगे, कृषि सखियों को आर्थिक लाभ के साथ उन्हें मिट्टी की सेहत की जानकारी रहेगी, जिससे संबंधित किसानों को वह बेहतर फसल उत्पादन के लिए प्रेरित कर सकेंगे। कृषि सखियों ने मिट्टी के 200 नमूने एकत्र किए हैं।
राष्ट्रीय सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना) के तहत वर्तमान वित्तीय साल में 38 हजार मिट्टी के नमूनों के संकलन का लक्ष्य शासन ने आवंटित किया है। सभी विकास खंडों की चयनित 380 ग्राम पंचायतों से प्रति पंचायत सौ नमूनों का संग्रह किया जाना है। इस लक्ष्य में 70 प्रतिशत नमूने खरीफ सीजन और 30 प्रतिशत नमूने रबी सीजन से एकत्र किए जाने हैं। इस काम के लिए शासन स्तर से चार चरणों में मृदा नमूना संकलन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत कृषि विभाग की ओर से कृषि सखियों से नमूने एकत्र कराए जा रहे हैं। बिसवां ब्लॉक के भिनैनी गांव के रहने वाली कृषि सखी सीता देवी ने बताया कि अभी तक सौ नमूने एकत्र कर लिए हैं। विभाग ने बताया है कि एक मिट्टी का नमूना लेने पर 15 रुपये और किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने पर 10 रुपये दिए जाएंगे। इसी ब्लॉक की कृषि सखी किरन, रैनावती, रेनू देवी, वर्षा ने नमूने प्राप्त कर विभाग को उपलब्ध कराए हैं।
इन ग्राम पंचायतों से एकत्र किए जा रहे मिट्टी के नमूने
कृषि विभाग ने ग्राम पंचायतों का चयन किया है। यहां के किसानों के खेत से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। बनिका जलालपुर, सेमरहन, बनिहार, कैमहरा कला, गढ़िया सेमरी, नियामतपुर, नेवादिया, लोहारखेड़ा, लोधौरा, भीखपुर, कोदिकापुर, रघुनाथ तदुवा, निमौची, गोकुलपुर, फरीदपुर कुटी, भिठौरा, चौड़िया भज्जूपुर, पलिया, बसईडीह और हैदरपुर आदि ग्राम पंचायतों से नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
कृषि सखियां किसानों को देंगी मृदा स्वास्थ्य कार्ड
22 कृषि सखियों ने मिट्टी का नमूना लिया है। नमूनों का प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद खरीफ सत्र की बोआई से पहले किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषि सखियों और विभाग के कर्मियों के माध्यम से वितरित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसान अपनी भूमि की पोषक तत्व आवश्यकताओं के अनुसार खाद का वैज्ञानिक व संतुलित उपयोग कर सकें।
डाॅ. एसके सिंह, उप कृषि निदेशक