{"_id":"6924a6d6827517ca8d06ddb4","slug":"krishi-sakhi-will-teach-women-the-tricks-of-medicinal-farming-sitapur-news-c-102-1-slko1052-144839-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कृषि सखी महिलाओं को सिखाएंगी औषधीय खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कृषि सखी महिलाओं को सिखाएंगी औषधीय खेती के गुर
विज्ञापन
कृषि सखी सीता देवी।
- फोटो : डीह रजबाहा से निकली जगतपुर माइनर में उगी झाड़ियां।
सीतापुर। बिसवां ब्लॉक की एक कृषि सखी की ओर से औषधीय खेती की जा रही है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ भी हो रहा है। इसे देखते हुए उनकी ओर से निर्णय लिया गया है कि क्षेत्र की कम से कम 10 और महिलाओं को औषधीय खेती करने का प्रशिक्षण देकर उन्हें इसकी खेती कराई जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए बिसवां ब्लॉक के ग्राम भिनैनी की रहने वाली कृषि सखी सीता देवी ने बताया कि क्षेत्र में औषधीय खेती को बढ़ावा देने और महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए शीघ्र ही महिलाओं का चयन किया जाएगा, जिससे उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सके। इसमें कृषि विभाग की भी सहायता ली जाएगी। इच्छुक महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए टीम बनाई जाएगी।
सीता बताती हैं कि पहले 10 महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे। इसकी सफलता के बाद संख्या बढ़ाई जाएगी। तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र कटिया का सहयोग लिया जाएगा। कैमोमाइल, अपराजिता, ब्लू कॉर्न, सतावर आदि की खेती करने के लिए महिलाओं को दक्ष किया जाएगा। संबंधित महिलाओं को केवीके कटिया की ओर से गोद लिए गए ग्राम कमुआ का भ्रमण कराया जाएगा। जिससे वह औषधीय खेती करने की नवीन तकनीक को समझ सकें।