{"_id":"63f111a1bd8a78ce0a00b02e","slug":"know-the-nuances-of-sugarcane-cultivation-sitapur-news-c-13-1-93984-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: गन्ने की खेती की जानीं बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: गन्ने की खेती की जानीं बारीकियां
Sat, 18 Feb 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ शुगर केन टेक्नॉलाजिस्ट 2023 में शामिल अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सीतापुर पहुंचा। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, ब्राजील, नीदरलैंड आदि देशों के 40 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल का रामगढ़ चीनी मिल कॉलोनी के बच्चों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल सबसे पहले गोपालपुर गांव में कमला देवी के गन्ने का खेत देखने पहुंचा। वहां गड्ढा और ट्रैंच विधि से गन्ना बोआई व प्रदर्शन प्लाट में गन्ना बंधाई की जानकारी ली। सरवा गांव में किसान श्रीप्रसाद के खेत में गन्ने के साथ सह फसली खेती का जायजा लिया।
जैनापुर में किसान राधेश्याम के खेत में पेड़ी प्रबंधन व ट्रैस मल्चिंग का प्रदर्शन देखा। प्रतिनिधि मंडल ने रालामऊ में डॉ. विशेेष शुक्ल के यहां मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, शरदाकालीन गन्ने के खेत में सहफसल का अवलोकन किया।
इस मौके पर रामगढ़ मिल के अधिशासी अधिकारी आगा आसिफ बेग, निगोही मिल के अधिशासी कुलदीप सिंह, जवाहरपुर मिल के अधिशासी टीएन सिंह, डीसीओ संजय सिसौदिया आदि मौजूद थे।