फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Killed his wife along with his associates

Sitapur News: साथियों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला

Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Killed his wife along with his associates
रामकोट (सीतापुर)। इलसियाग्रंट के आनंदविहार मोहल्ले में एक महिला की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को महिला की बेटी की सूचना पर आनंद विहार पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बेटी ने पूरा मंजर देखा है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतका के भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महोली के बरातपुर गांव निवासी यशोदा के अनुसार उनकी पुत्री सुशीला (30) कई वर्ष पहले आर्केस्ट्रा में काम कर रही थी। मौजूदा समय वह काम छोड़ चुकी थी। वह लखनऊ में किराये का कमरा लेकर अपनी पुत्री काजल (12) के साथ रह रही थीं। वह कभी-कभी इलिसिया ग्रंट आनंद विहार भी आती थीं। यशोदा ने बताया कि 15 साल पहले सुशीला का विवाह देशराज से हुआ था। दोनाें में बिल्कुल नहीं बनती थी। हाईकोर्ट में उनका केस भी चल रहा है। देशराज सुशीला के काम से खुश नहीं था।
विज्ञापन


यशोदा के मुताबिक बृहस्पतिवार रात देशराज ने अपने साथियों को घर बुलाया। फिर साथियों की मदद से बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुत्र आदर्श (10) व पुत्री काजल (12) को बाइक पर बैठाकर पैतृक गांव तंबौर के सुल्तानपुर ले गया। वहां पहुंचने के बाद पुत्री काजल ने यूपी 112 को हत्या की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर सीओ सिटी अमन सिंह व थानाध्यक्ष रामकोट सुरेश पटेल मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान को दर्ज किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed