{"_id":"58f64c034f1c1b3f3b4726d9","slug":"kid-s-death-drowns-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की शाम तालाब में अरहर की कैंती भिगोने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस सिलसिले में कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
मछरेहटा के रामपुर गांव निवासी इमरान (15) पुत्र खालिक सोमवार शाम छप्पर बनाने के लिए अरहर की पतली कैंती भिगोने के लिए गांव के पास स्थित तालाब को गया था। काफी देर होने पर जब वह वापस नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
परिवार के लोग तालाब पर गए तो कैंती पड़ी मिली, लेकिन इमरान नजर नहीं आया। इस पर लोगों ने तालाब में देखा तो उसके कपड़े दिखाई दिए। लोगों ने तालाब को खंगाला तो उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
परिवारीजन चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे घोषित कर दिया। जिसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव को परिवारवाले घर लेकर चले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ सियाराम वर्मा का कहना है कि घटना को लेकर कोई सूचना नहीं आई है।