फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Khairabad-Kalli road will be widened at a cost of 50 crores

50 करोड़ की लागत से होगा खैराबाद-कल्ली मार्ग का चौड़ीकरण

Mon, 28 Jun 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Khairabad-Kalli road will be widened at a cost of 50 crores
मछरेहटा (सीतापुर)। खैराबाद से कल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही इस सड़क के दिन बहुरेंगे। संकरी और गड्ढों वाली सड़क से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए सरकार ने 50 करोड़ का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को मिश्रिख विधायक ने इसका शुभारंभ किया है। खैराबाद से कल्ली तक की दूरी करीब 18 किमी है। इतनी दूरी में सड़क काफी संकरी व जर्जर है। इससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या है। 2017 में विधानसभा चुनाव में कस्बे के लोगों ने ‘रोड़ नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर लगा कर विरोध जताया था।
विज्ञापन

सोमवार को मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने खैराबाद से मछरेहटा होते हुए कल्ली तक सड़क के चौड़ीकरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। वहीं नैमिषारण्य धाम के लिए दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग बहराइच से होकर नैमिष धाम से हरदोई से जुड़ती है। अभी रास्ता संकरा होने की वजह से समस्या होती है। बहराइच से आने वाले श्रद्धालु इसी रास्ते से जाते हैं। सड़क का कायाकल्प होने से बहराइच से आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। इस मौके पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत राम गोपाल अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख विजय भार्गव, आरुष भार्गव व अजय भार्गव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed