फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Khadi village industries minister's brother found infected, stirred

खादी ग्रामोद्योग मंत्री के भाई मिले संक्रमित, हड़कंप

Wed, 08 Jul 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Khadi village industries minister's brother found infected, stirred
सीतापुर। सूबे के खादी ग्रामोद्योग मंत्री के भाई बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को कोरोना लक्षण महसूस होने पर लखनऊ पहुंचकर कराई गई जांच में संक्रमित होने का खुलासा हुआ है। इससे जिले में हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर बुधवार को डीएम ने बिसवां का मुआयना कर जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि मंत्री के भाई लखनऊ में ही रहते हैं, लेकिन वहां संक्रमण के फैलाव को देखते हुए वह पत्नी, बेटी के साथ बिसवां के पत्थर शिवाला स्थित घर गए थे। पत्नी-बेटी तब से यहीं रह रहीं है, लेकिन कामकाज की वजह से उन्हें अक्सर लखनऊ जाना पड़ता था। कई दिन पहले उन्हें खांसी, बुखार की समस्या हुई थी।
विज्ञापन

बुखार सही हो गया था, पर खांसी नहीं बंद हुई थी। डीएम ने बताया कि बाद में फिर से खांसी के साथ बुखार आने लगा था। कोरोना के लक्षण महसूस होने पर वह बुधवार को ही घर से लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर टूनेट मशीन से कोरोना की जांच कराई। दोपहर में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें लखनऊ में ही भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि लखनऊ आने-जाने के दौरान ही किसी न किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बेटी होम क्वारंटीन
मंत्री के संक्रमित भाई की पत्नी और बेटी को फिलहाल होम क्वारंटीन करा दिया गया है। डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि दोनों लोग पहले से ही घर में थे, लेकिन संपर्क में आने वाले की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इसमें खाना बनाने वाले से लेकर घर काम का करने वाली नौकरानी समेत 13 लोग ट्रेस किए गए हैं, जो प्राइमरी कांटेक्ट में आए थे। डीएम ने बताया कि संपर्क में आने वालों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed