{"_id":"5f0ca2068ebc3e63e3292573","slug":"kavita-and-anurag-became-district-toppers-and-anurag-became-district-topper-sitapur-news-lko530610299","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता व अनुराग बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता व अनुराग बने जिला टॉपर
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजे सोमवार दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। इन नतीजों में विद्या ज्ञान स्कूल के अनुराग तिवारी व कविता यादव ने संयुक्त रूप से 98.20 फीसद अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर विद्या ज्ञान स्कूल की चांदनी सिंह रहीं। इन्होंने 97.60 फीसद अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर विद्या ज्ञान स्कूल के संयुक्त रूप से अभय दीक्षित व सुरमई तिवारी रहे। इन्होंने 97.20 फीसद अंक प्राप्त किए।
टॉप टेन सूची में 33 विद्यार्थी शामिल है। इस सूची में विद्या ज्ञान स्कूल का दबदबा रहा। टॉप फाइव में विद्या ज्ञान स्कूल, केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हैं। सीबीएसई 12वीं के नतीजे सोमवार को अचानक घोषित कर दिए गए। सुबह विद्यार्थियों को रिजल्ट आने की कोई जानकारी नहीं थी। करीब 12.30 बजे रिजल्ट आने की खबर आई। इसके बाद विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य से रिजल्ट के बारे में फोन कर जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य ने पहले रिजल्ट को लेकर अनभिज्ञता जताई, उसके बाद उन्होंने बताया कि रिजल्ट आ गया है।
इसके बाद विद्यार्थी इंटरनेट पर रिजल्ट सर्च करने लगे। परिणाम आते ही वह खुशी से झूम उठे। सबसे पहले माता-पिता को रिजल्ट की खबर बताकर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद मंदिर जाकर माथा टेका, भगवान को प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। टॉप टेन सूची में विद्या ज्ञान स्कूल का खास दबदबा रहा। पहले जिले के तीन टॉपर विद्या ज्ञान स्कूल के ही है। टॉप टेन की सूची में अव्वल तौर पर स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, सुमित्रा मॉर्डन स्कूल, एलपीएस, जवाहर नवोदय विद्यालय, सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, सेक्रेड हार्ट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर, एल्पिस ग्लोबल के विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विद्या ज्ञान स्कूल के अनुराग तिवारी व कविता यादव ने संयुक्त रूप से 98.20 फीसद अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर विद्या ज्ञान स्कूल की चांदनी सिंह रहीं। इन्होंने 97.60 फीसद अंक हासिल किए। तीसरे पायदान पर विद्या ज्ञान स्कूल के संयुक्त रूप से अभय दीक्षित व सुरमई तिवारी रहे।