फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kanwakheda sub-centre will start after August 15

Sitapur News: 15 अगस्त के बाद शुरू होगा कनवाखेड़ा उपकेंद्र

Sun, 28 Jul 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kanwakheda sub-centre will start after August 15
सीतापुर। शहर से सटा कनवाखेड़ा उपकेंद्र 15 अगस्त के बाद चालू हो जाएगा। इससे करीब दो लाख आबादी को फायदा मिलेगा। इस उपकेंद्र तक नई बिजली लाइन शनिवार से बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कनवाखेड़ा इलाके को इस समय सिटी उपकेंद्र व भवानीपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। लोड अधिक होने के चलते आए दिन फॉल्ट व लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इस पर कनवाखेड़ा में नया उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था। यह उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को सिटी उपकेंद्र से कनवाखेड़ा तक नई लाइन बिछाने का काम प्रारंभ हुआ। इसके चलते दिन में 11 से तीन बजे तक कटौती की गई।
विज्ञापन

एसडीओ रवि गौतम ने बताया नई लाइन बिछाई जा रही है। उसके बाद ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जाएगा। इससे उम्मीद है 15 अगस्त तक ट्रांसफार्मर चार्ज हो जाएंगे। उसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे सिटी उपकेंद्र से कनवाखेड़ा इलाके के करीब 20 गांव व नगरपालिका विस्तार में आए नये करीब 15 मोहल्ले जुड़ जाएंगे। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed